
राशन कार्ड की जानकारी in Hindi
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका TeamHindi ब्लॉग पर यदि आप भी राशन कार्ड की जानकारी (Ration Card ki jankari) चाहते है तो इस आर्टिकल को अन्त तक पढे. राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज है जो भारत के प्रत्येक नागरिक बनवा सकता है। जैसे की यहाँ पर कार्ड का नाम -राशन कार्ड है। सुनने से लगता है की ये केवल राशन जैसे -चावल ,गेंहू ,शक़्कर आदि सामानों को कम दाम मे खरीदने के काम आने वाला कार्ड है।लेकिन आपको बता दें की यह केवल राशन खरीदने के लिए काम आने वाला कार्ड नहीं है बल्कि यह एक बहुत उपयोगी परिचय पत्र भी है। यदि आप जानना चाहते है की राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण कार्ड क्यों है ?तो आपको इससे पहले के आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। उस पोस्ट में आपको राशन कार्ड की सभी उपयोगी बातें पता चल जाएगी।
जैसा की आपको पता है हमारे देश मे सभी लोगों को अलग अलग श्रेणी मे रखा गया है और उसी के अनुसार लोगों को सरकारी सुबिधाएं प्रदान की जाती है.
और यदि बात करे राशन कार्ड की तो राशन कार्ड को अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग तरह के राशन कार्ड दिए जाते है.
राशन कार्ड क्या है | What Is Ration Card?
राशन कार्ड के बारे में बात करें तो आपको बता दें की यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जैसे कि जिस प्रकार आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,मतदाता परिचय पत्र आवशयक दस्तावेज है उसी प्रकार राशन कार्ड भी एक आवश्यक दस्तावेज है।
Ration Card ki jankari जो राज्य सरकार के योजनाओं के अंतर्गत लागु किया जाता है। राज्य सरकार अलग अलग परिवारों की स्थिति के अनुसार उन्हें अलग अलग राशन कार्ड प्रदान करता है।
राशनकार्ड का उपयोग | Uses Of Ration Card ?
जैसे की आपको राशन कार्ड के बारे में बताया गया ही कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आठ इसका उपयोग भी महत्वपूर्ण है। राशन कार्ड की आवशयकता हमें बहुत जगहों पर पड़ती है। आपको राशन कार्ड की आवशयकता कहा कहा पड़ सकती है पूरी सूची नीचे दी गई है।
- पहचान पत्र के लिए।
- राशन दुकान में (राशन ) खाद्य पदार्थ जैसे -गेहूं ,चावल ,शक़्कर ,चना ,दाल आदि और अन्य आवशयक पदार्थ एलपीजी ,केरोसिन खरीदने के लिए।
- जीवन बीमा के लिए।
- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए।
- बैंक अकाउंट खोलने के लिए।
- एलपीजी कनेक्शन के लिए।
- सरकारी और निजी कार्यालयों में।
- निवास के पता के लिए।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है |Types Of Ration Card
राशन कार्ड को मूलरूप से अलग अलग वर्गों के लिए दो वर्गों मे बाटा गया है. और कार्डों को (National FoodSecurity Act) के अंतर्गत बनाया जाता है.
BPL Ration Card : बीपीएल राशन कार्ड यानि की बिलो पावर्टी लाइन कार्ड इसके नाम से ही समझ आता है की इस कार्ड को उन लोगों के लिए बनाया जाता है जो सामान्य रूप से गरीबी रेखा के नीचे आते है और कार्डधारकों को एक महीने मे 25 से 35 किलोग्राम तक राशन सरकार द्वारा दिया जाता है।
APL Ration Card : अबोव पावर्टी लाइन इस कार्ड को उन लोगों के लिए बनाया जाता है जो लोग गरीबी रेखा से ऊपर रहे है और सरकार इनके आय के हिसाब से राशन का दाम तय करती है।
Antyodaya Card : इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों या गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं और धान प्रति माह बहुत सस्ती दर पर प्रदान किया जाता है।
राशन कार्ड कैसे बनाए | How to apply Ration Card In Hindi
Ration Card ki jankari – राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी आवश्यकता लगभग सभी लोगों को होती है। ऐसे में आपको ये जानना भी जरुरी है कि आखिर राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है। या हम राशन कार्ड कैसे बनवाएं। फ्रेंड्स आप दो तरीके से राशन कार्ड बनवा सकते है। और ये दोनों ही प्रक्रिया बहुत आसान है।
- शहर में तहसील ,जिला ,नगर पंचायत और गावों में ग्राम पंचायत से
- ऑनलाइन आवेदन करके।
Offline राशन कार्ड बनाने के लिए आपको अपने दस्तावेज के साथ नजदीकी तहशील या पंचायत जा सकते है वहाँ से आपको फॉर्म मिल जाएगा जिसको आप अच्छे से फॉर्म को भरकर जमा जमा कर सकते है उसके कुछ दिनों के बाद आपको राशन कार्ड मिल जाएगा
फ्रेंड्स आप राशन कार्ड को ऑनलाइन भी बनवा सकते है। क्योंकि सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्य के लिए राशन कार्ड बनवाने हेतु सरकारी वेबसाइट की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराती है।
इसके लिए आपको अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। आपको भारत के सभी राज्यों का सरकारी वेबसाइट हमारे इस पोस्ट में ही दिया गया है। आप यहाँ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जाना है। और उस वेबसाइट पर जाकर आवशयक लिंक को ओपन करें फिर ऑनलाइन आवेदन फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर लें। और सबमिट कर दें।
राशन कार्ड के बनाने के लिए क्या क्या documents होने चाहिए | Documents required for making Ration Card ?
- Ration Card के लिए हमारा Voter Id Card होना जरुरी है।
- परिवार के मुखिया का Passport Size Photo (3photo)
- Address Proof
- Electricity Bill या Water Bill इनमे से कुछ भी एक होना चाहिए।
- Aadhar Card की फोटोकॉपी
- Pan Card की फोटोकॉपी
Ration Card Statewise List
State | Official Site |
Andaman and Nicobar Islands | http://dcsca.andaman.go |
Andhra Pradesh | https://ap.meeseva.gov.in |
Arunachal Pradesh | http://www.arunfcs.gov.in |
Bihar | http://sfc.bihar.gov.in |
Chattisgarh | https://khadya.cg.nic.in |
Dadra and Nagar Haveli | http://epds.nic.in |
Delhi | https://edistrict.delhigovt.nic.in |
Gujarat | https://www.digitalgujarat.gov.in |
Haryana | http://saralharyana.gov.in |
Himachal Pradesh | http://admis.hp.nic.in |
Jammu and Kashmir | http://jkfcsca.gov.in |
Jharkhand | https://pds.jharkhand.gov.in |
Karnataka | https://ahara.kar.nic.in |
Kerala | http://ecitizen.civilsupplieskerala.gov.in |
Maharashtra | https://rcms.mahafood.gov.in |
Mizoram | https://fcsca.mizoram.gov.in |
Odisha | http://www.foododisha.in |
Punjab | http://punjab.gov.in |
Tripura | http://epdstr.gov.in |
Uttar Pradesh | https://fcs.up.gov.in |
West Bengal | https://wbpds.gov.in |